ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

भू माफिया से जमीन कब्जा मुक्त करवाने की मांग, कहा- आंदोलन होगा तेज

एटा: एटा में भारतीय किसान यूनियन भानू के सदस्यों का जलेसर तहसील में दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। दो विधवा महिलाओं को उनकी ज़मीन भू माफिया से मुक्त करवाकर कार्रवाई की मांग की जा रही है। महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिये यूनियन के प्रदेश मीडिया प्रभारी लखन यादव के नेतृत्व में आन्दोलन और तेज कर दिया गया है।लखन यादव ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच गया है। भू माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कहा कि जब तक पीड़ित महिलाओं को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक ये धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहां कि तहसील प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा, इसलिए न्याय ना मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस बीच किसान यूनियन के धरने से हरकत में आये जलेसर तहसील प्रशासन ने कल ही मौके पर जाकर ज़मीन की नाप तौल की। नाप तौल से दोनों पीड़ित महिलाएं संतुष्ट नहीं हुईं। उनका कहना था कि तहसील प्रशासन उनकी ज़मीन, जहां पर थी, वहां पर नाप न कर दूसरी जगह नाप कर रहा है।प्रदेश मीडिया प्रभारी लखन यादवलखन यादव ने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि योगी जी कहते हैं कि प्रदेश से गुंडे माफिया पलायन कर गए। पर यहां तो भू माफिया खुले घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस मे प्रेस कॉन्फ्रेंस करूँगा। एटा जिला मुख्यालय तक इस बात को ले जाऊँगा। उन्होंने यहां तक कहा कि चाहे पुलिस कि गोली से मारे जाए, पर हम महिलाओं को न्याय दिलाकर रहेंगे। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि भू माफियाओं ने 20 बीघा चरागाह की जमीन कब्ज़ा कर रखी है।

Related Articles

Back to top button