ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, बाइक सवार को बचाने के लिए गाड़ी से उतरे थे

बिजनौर: बिजनौर के नजीबाबाद शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से शहर की जनता पहले से ही काफी परेशान हैं। जगह जगह आए दिन कुत्तों के काटने की घटना आम बात हो गई है। हद तो तब हो गई जब नजीबाबाद कोतवाल को भी एक आवारा कुत्ते ने बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया। घायल अवस्था में कोतवाल को बिजनौर भेजा ज़िला अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।कुत्ते के दौड़ाने पर घायल हो गया था बाइक सवारघटना मंगलवार की शाम की है नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद में भ्रमण के लिए गए हुए थे। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता एक बाइक सवार के पीछे भाग रहा था और वह बाइक से टकरा गया जिसके बाद बाइक सवार नीचे गिर गया उसको बचाने के प्रयास में नजीबाबाद कोतवाल राधेश्याम अपनी सरकारी गाड़ी से नीचे उतरे।पैर में गंभीर रूप से काटाइसी दौरान आवारा कुत्ता उन पर हमलावर हो गया और पांव हाथ में काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सिपाहियों द्वारा बिजनौर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है की कोतवाल राधेश्याम के दाहिने हाथ में कुत्ते ने काट कर बुरी तरह जख्मी किया है। वहीं एक पाव में भी गंभीर घाव हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों में आवारा कुत्तों को लेकर भय का माहौल बन गया है।आवारा कुत्तों का झुंड आम लोगो और बच्चों को भी आए दिन निशाना बनाते है। इस मामले में कोतवाल क्राइम अर्जुन सिंह ने बताया की बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कोतवाल राधेश्याम गाड़ी से उतरे थे इसी दौरान कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए फिलहाल उपचार के लिए मेरठ लाया गया है।

Related Articles

Back to top button