ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
छत्तीसगढ़

900 परिवारों को जमीन खाली करने मिला रेलवे का नोटिस

दंतेवाड़ा: रेलवे ने नगरपालिका किरन्दुल के वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 8, 15, 17 व ग्राम पंचायत कोड़ेनार के सुकरू कैम्प में निवासरत लोगों को नोटिस दिया है। जिसमें लगभग 900 परिवारों को नोटिस देकर कर रेलवे की ज़मीन को खाली करने कहा गया है। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग किरन्दुल नगरपालिका कार्यालय पहुंचे व हंगामा करने लगे।इस बीच दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश गौतम रहवासियों के समर्थन में किरन्दुल पहुंचे। रहवासियों बताया कि इस स्थल में हम बचपन से रह रहे हैं। उस जगह में परिवार के लोगों की यादें है, वह स्थान हम नहीं छोड़ना चाहते।विधायक देवती कर्मा ने कहा हम आपके साथ है, आप सभी वर्ष 1962 से उस जगह में निवासरत हैं। रेलवे को आप सभी को हटाने से पूर्व आपके लिए भूमि, मकान एवं पुनर्वास की व्यवस्था करने होगी अन्यथा रेलवे आपको हटा नहीं सकती। आपके हक में फैसला होगा व हम किसी के घर को बिखरने नहीं देंगें।विधायक देवती ने डीआरएम के नाम रेलवे अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बसाहटों की पुनर्वास की व्यवस्था करने हेतु उल्लेखित किया गया और यदि बिना विचार के रेल्वे प्रबंधन द्वारा कोई कदम उठाया जाता है तो क्षेत्रीय आक्रोश का जवाबदार स्वतः रेलवे प्रबंधन होगा।

Related Articles

Back to top button