ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

गोताखोरों ने एक बच्चे को बचाया, कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में पैसे तलाश रहे थे बच्चे

महराजगंज: महराजगंज में नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो जाने की खबर है। घटना पनियरा कैंपियरगंज मार्ग के भौराबारी पुल के पास की है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन रोहिन नदी में नहाने गए दो बच्चे पानी में डूबने लगे। जिसके बाद बचाव दल ने एक बच्चे को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन दूसरा 14 वर्षीय बच्चा गहरे पानी में डूब गया।बच्चे को ढूंढ़ रहे गोताखोरबच्चों के डूबने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में हंगामा मच गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों द्वारा डूबे हुए 14 वर्षीय बच्चे के शव की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक उस बच्चे का शव नही मिला पाया।एक बच्चे को डूबने से बचायासदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने बताया कि मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान संपन्न हो जाने के बाद कुछ बच्चे नदी में पैसा खोजने को लेकर रोहिन नदी में छलांग लगाएं, जिसमें दो बच्चे डूबने लगे मौके पर मौजूद गोताखोरों की टीम ने एक बच्चे को तो किसी तरह बचा लिया लेकिन दूसरा बच्चा गहरे पानी में डूब गया। जिसके बाद 10 गोताखोरों की टीम के द्वारा उस बच्चे के शव की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक इस बच्चे का शव नहीं मिल पाया है। वहीं दोनों बच्चे कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर यादव टोला के निवासी बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button