ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

दुष्कर्म करने में नाकाम रहने पर भाई ने की बहन की हत्या

उदयपुर। बांसवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां चचेरे भाई ने पहले अपनी बहन से दुष्कर्म करने की कोशिश की और बाद में उसकी हत्या कर दी। दो दिन से आरोपित भाई ही पुलिस को गुमराह कर रहा था। शक होने पर पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि जब बहन ने कहा कि वह परिजनों को उसकी करतूत बताएगी तो उसी ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
पुलिस को एक छात्रा का अर्द्धनग्न शव मिला
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बांसवाड़ा जिले के लोहारिया थाना क्षेत्र में खोडन नाले के समीप पुलिस को एक छात्रा का अर्द्धनग्न शव मिला था। उसकी पहचान होने पर पता चला कि एक दिन पहले छात्रा के परिजनों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था और बताया कि चचेरे भाई की मौजूदगी में उसका अपहरण तीन नकाबपोश युवकों ने कर लिया था। इस मामले को बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने गंभीर माना और उप अधीक्षक सूर्यवीर सिंह और कैलाश चंद्र मीणा के अलावा लोहारिया, गढ़ी, मोटागांव, अरथूना और घाटोल थानाधिकारी भी इस मामले की जांच में जुटी थी।
पुलिस हत्या का मामला दर्ज
एफएसएल टीम और डॉग स्कावयड की भी मदद ली गई। पीड़िता के पिता के बेटी की पहचान करने के बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी थी। पहले से दर्ज अपहरण की घटना के दौरान मौके पर बताए जा रहे पीड़िता के चचेरे नाबालिग भाई से पुलिस अधिकारियों ने घटना को लेकर पूछताछ की। उसके अलग-अलग कहानी बताए जाने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। जिस पर बीती रात उसे थाने बुलाकर उससे दोबारा पूछताछ की।
बहन के साथ दुष्कर्म
पुलिस अधिकारियों ने इस बार थोड़ी सख्ती दिखाई तो उसने सच उगल दिया और बताया कि उसी ने अपनी बहन की हत्या की। उसने बताया कि 11 वीं में पढ़ रही वह अपनी चचेरी बहन के साथ जंगल से जा रहा था। उसी दौरान उसने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म करना चाहा। बहन के विरोध के चलते वह इसमें सफल नहीं हुआ। साथ ही बहन ने परिवार में सबको उसकी करतूत बबताने की धमकी दी तो वह डर गया और खुद को बचाने के लिए उसने बहन की हत्या कर दी। उस पर संदेह नहीं हो, इसके लिए उसने बहन का मोबाइल फोन तोड़ााऔर पानी में डाल दिया। वहीं, खुद का शर्ट फाड़कर मौके पर फेंक दिया ताकि लगे कि अपहरणकर्ताओं से उसकी झड़प हुई और उसका शर्ट फट गया।

Related Articles

Back to top button