ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

51000 दीयों की माला से जगमगाया घाट, भारी संख्या में लोग जुटे

मऊ: मऊ दक्षिण टोला क्षेत्र में स्थित शीतला माता धाम के सरोवर पर वर्षों से चली आ रही देव दीपावली का पर्व इस बार भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। यहां पर समिति ने 51000 दीयों की माला को सजाकर देव दीपावली का आयोजन किया गया। सरोवर की आरती के साथ देव दीपावली का उत्सव शुभारंभ हुआ।मेले में आए अभिषेक राय ने बताया कि हम यहां वर्षों से आते हैं, हम लोगों को नजदीक में यह सबसे बड़ा दीप महोत्सव का आयोजन होता है। यहां पर बड़े दूर दूर से लोग यहां के देव दीपावली उत्सव को देखने आते हैं। यहां इस बार रंगोली के माध्यम से राम मंदिर का चित्र भी उकेरा गया है। यहां पर देव दीपावली के दिन कई जिलों के पटाखा का प्रदर्शन करने वाले लोग इकट्ठे होते हैं और अपनी अपनी आतिशबाजी से प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लेते हैं। उसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।मऊ में देव दीपावली पर पहुंचे लोग।आतिशबाजी को देखने पहुंचे दूसरे जिले के लोगइसमें पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर आतिशबाजी करने वाले लोगों को क्रमवार सम्मानित कर उन्हें अगली बार आने का भी न्योता दिया जाता है। तथा इससे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया जाता है। इस मनमोहक आतिशबाजी को देखने के लिए जनपद के कोने-कोने से तथा अगल-बगल के जनपद बलिया, गाजीपुर तथा आजमगढ़ के भी लोग यहां पर इस भव्य देव दीपावली में सम्मिलित होने अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं।मऊ में देव दीपवली पर हुई सजावट।विभिन्न व्यंजनों की लगी दुकानयहां पर भारी मात्रा में तरह-तरह की खाद्य तथा फास्ट फूड कॉर्नर तथा विभिन्न व्यंजन के दुकान बड़ी ही भारी मात्रा में लगाए जाते हैं। लोग आतिशबाजी के साथ मेले का भी भरपूर आनंद उठाने के साथ व्यंजनों का स्वाद लेते हुए पूरी तरह से देव दीपावली की इस पर्व पर लीन नजर आते हैं। इस देव दीपावली के उत्सव पर जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी समेत आला अधिकारी रहे मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा ने किया आरती।मऊ में देव दीपावली पहुंचे अधिकारी।मऊ में देव दीपावली पर सजावट।

Related Articles

Back to top button