ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

मथुरा-वृंदावन के 26 घाट हुए दीयों की रोशनी से जगमग

मथुरा: देव दीपावली पर वृंदावन से लेकर मथुरा तक जलते दीपकों ने सभी का मन मोह लियाकार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मनाई गई देव दीपावली पर मथुरा के घाट दीपकों की रोशनी से जगमग हो उठे। मथुरा वृंदावन के 26 घाटों से लेकर मंदिरों तक में दीपदान किया गया। देव दीपावली के अवसर पर मथुरा में 5 लाख दीपक जलाए गए। यमुना के घाटों पर आकर्षक सजावट की गई तो रंगोली से घाटों को सजाया गया।श्रद्धालु हुए मंत्र मुग्धकार्तिक पूर्णिमा का अवसर,यमुना का किनारा,देव दीपावली का मौका। मथुरा वृंदावन में यमुना के घाटों पर दीपदान का अद्भुत नजारा बड़ा ही अद्भुत था। देखने वालों की नजर यमुना के घाटों पर टिकी रह गई और श्रद्धालु नजारे को देख मंत्र मुग्ध हो गए।यह तस्वीर बंगाली घाट की है जहां एक लाइन में लगाए गए दीपक बेहद आकर्षक लग रहे थेयमुना के सूर्य घाट पर जलते दीपकदीपक जलाने में स्कूल के स्टूडेंट ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लियाघाटों पर रंग बिरंगी लाइट भी लगायी गयीस्कूल के स्टूडेंट ने शाम होते ही घाटों पर रंगोली बनाना शुरू कर दियाइन घाटों पर किया दीपदानजिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर देव दीपावली पर सूर्य घाट,बंगाली घाट,रामघाट, श्रृंगार घाट, राजा घाट,विश्राम घाट,बंगाली घाट,स्वामी घाट, असकुंडा घाट,श्याम घाट के अलावा वृंदावन के देवरहा बाबा घाट,केशी घाट,चीर घाट,युगल घाट पर भव्य दीपदान किया गया। जलाए गए 5 लाख दीपकों की रोशनी से घाट गुलजार हो गए।यह तस्वीर श्याम घाट की हैपुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर जलते दीपक बेहद आकर्षक लग रहे थेदीपकों से बनाई गयी ॐ की आकृतियमुना के घाटों पर दीपकों से जय श्री राम लिखा गयादेव दीपावली के अवसर पर हुए दीपदान में मथुरा वृंदावन से विधायक श्री कांत शर्मा भी पहुंचेदीपदान करने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी यमुना घाटों पर पहुंचेएनसीसी केंडिडेट भी इस दौरान मौजूद रहेश्री कृष्ण जन्म स्थान पर हुआ दीपदानदेव दीपावली के अवसर पर मंदिरों में भी दीपदान किया गया। कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में भव्य दीपदान किया गया। दीपों की झिलमिलाती रोशनी को देख ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे स्वयं नक्षत्र और तारे उपस्थित होकर पुण्य भूमि की शोभा बढ़ा रहे हैं। एसी अदभुत एवम दिव्य शोभा के दर्शन कर श्रद्धालु भी अभिभूत हो गए।श्री कृष्ण जन्मस्थान पर दीपदान करते श्री कृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मायमुना पर बनाई गयी मां यमुना की आकर्षक रंगोलीसामाजिक संस्थाओं ने की बढ़ चढ़ कर सहभागितादेव दीपावली के अवसर पर किए गए दीपदान में स्कूली बच्चों ने जहां बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वहीं सामाजिक संस्था भी सहभागिता करने में पीछे नहीं रहीं। सूर्यांशी ग्रुप के निदेशक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि यह बहुत ही पुण्य काम है आज के दिन देवता दीपावली मनाते हैं।

Related Articles

Back to top button