ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

स्कूली बच्चों को वीरों के ऊपर लिखनी होंगी कविता-कहानी

मंदसौर: स्कूलों के छात्रों को सशस्त्र बलों के जवानों, अधिकारियों और आम नागरिकों की बहादुरी से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए वीरगाथा प्रोजेक्ट के दूसरे संस्करण की शुरुआत की गई है। प्रोजेक्ट के तहत छात्र-छात्राओं को वीरता पुरस्कार हासिल करने वालों की कहानी को कविताओं, चित्रों, निबंधों के रूप में दिखाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कक्षावार विभिन्न श्रेणियों के 25 विजेताओं का चयन कर सबसे अच्छी कृति को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।देश के वीरों के जीवन एवं बलिदान की कहानियों के जरिए छात्रों में बहादुरी की भावना को प्रगाढ़ बनाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। इसमें कक्षा तीसरी से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।-कक्षावार तय की गई शब्द संख्या – बोर्ड ने कक्षावार विद्यार्थियों के लिए टॉपिक और शब्दों की संख्या तय की है। कक्षा 3 से 5 तक बच्चों के लिए कविता, पैराग्राफ और कहानी के लिए अधिकतम 150 शब्द की सीमा रहेगी। कक्षा 6 से 8 के लिए कविता, निबंध की शब्द संख्या 300 रहेगी। वहीं कक्षा 9वीं, 10वीं के लिए 750 और 11वीं व 12वीं के लिए एक हजार रहेगी। सभी कक्षा के छात्र पेंटिंग और वीडियो भी तैयार कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button