ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

तंत्र-मंत्र से जुड़ा है मामला, बोरे में बंद मिली थी 12 साल के लड़के की लाश

दुर्ग जिले के रुदा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 12 साल के समीर के हत्यारे कोई और नहीं पड़ोस के दंपति निकले। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा है। आज इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम रुदा निवासी समीर साहू पिता खिलेश्वर साहू (12) 21 अक्टूबर की शाम से खेलने के बाद वापस घर नहीं पहुंचा था। देर शाम तक घर वालों ने उसकी खोज की लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तब थाने में शिकायत दर्ज कराई थी । 24 अक्टूबर की सुबह नदी के किनारे खेत के मेड़ के पास समीर का शव मिला था। हत्या की आशंका पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ में लिया।बोरी में मिली थी समीर की लाश।परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने क्षेत्र में समीर की तलाश में जुटी। 24 अक्टूबर को सुबह करीब 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नदी किनारे नर्सरी के पास खेत के मेड़ में प्लास्टिक की एक बोरी में कुछ पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो बोरे में समीर की लाश थी, जिस पर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर समीर साहू की पहचान करवाई। जांच में पुलिस ने आखिरकार समीर की हत्या करने वाले दंपति को गिरफ्तार कर लिया।दिवाली के दिन पसरा था परिवार में मातमरूदा खाड़ा निवासी खिलेश्वर साहू के परिवार में दिवाली के दिन मातम पसर गया था। किसी ने उसके 12 साल के बेटे समीर की बेरहमी से हत्या कर दी। दुर्ग पुलिस के मुताबिक समीर रविवार यानि 23 अक्टूबर की रात घर से अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, जब वह नहीं मिला तो इसकी शिकायत अंडा थाने में दर्ज कराई गई। सुबह लोगों ने शिवनाथ नदी से लगी बाड़ी के पास देखा की बोरे में भरा हुआ किसी बच्चे का शव पड़ा है। पास जाकर देखा तो वो लाश समीर साहू की थी।गृह मंत्री ने खुद लिया था मामले में संज्ञानपरिजनों की शिकायत के बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकारा था। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द से गिरफ्तार करें, नहीं तो वो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे। इसके बाद क्राइम ब्रांच अंडा थाने में ही जुटी थी। उन्होंने वहां एक अस्थाई पुलिस के बेस कैंप बना लिया था। पुलिस की डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर जांच की, लेकिन कुछ ठोस पता नहीं चल सका था।मंगलवार को किया गया था अंतिम संस्कारसमीर साहू के शव को पीएम के बाद घर लाया गया। इसके बाद विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू वहां पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने परिजनों से कहा था कि उन्होंने पुलिस को इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button