ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

एयरपोर्ट जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों 27 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रहे

आजमगढ़: आजमगढ़ जिले में किसानों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में आज आएंगी मेधा पाटेकर।आजमगढ़ में एयरपोर्ट को लेकर किसानों का धरना लगातार 27 वें दिन लगातार जारी है। दो दिन पहले इस धरने में हरियाणा और उत्तराखंड के किसानों ने हिस्सा लिया। आजमगढ़ में बनने वाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर लगातार विरोध जारी है। ऐसे में किसानों की पंचायत जमुआ में आयोजित की गई। धरना दे रही महिलाओं और किसानों का कहना है कि हम लोग अपनी जान दे देंगे पर जमीन नहीं। महिलाओं का कहना है कि सरकार से हम मांग करते हैं कि इस एयरपोर्ट को कहीं और शिफ्ट किया जाए, जिससे हम लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। किसानों के समर्थन में आज मेधा पाटेकर भी पहुंच रही हैं। सोमवार को हुए धरने में बीएचयू के बड़ी संख्या में छात्र नेता भी पंचायत में शामिल हुए।घर छीन रही सरकारधरना दे रहे किसानों का कहना है कि सरकार ने वादा किया था कि सबको घर देगी। मगर यहां पर जो घर है उसे भी छीना जा रहा है। किसान आंदोलन ने साबित किया कि किसानों-मजदूरों की क्या ताकत होती है. ये आंदोलन जमीन के लुटेरे कारपोरेट के खिलाफ है। आज लोकतंत्र संकट में है ये लड़ाई आने वाले दिनों में तय करेगी कि कैसा लोकतंत्र होगा। सरकार का नया लेबर लॉ मजदूर विरोधी है।

Related Articles

Back to top button