ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
हरियाणा

हत्या के जुर्म में काट रहा था उम्रकैद; बाथरूम में गमछे से लगाया फंदा

पानीपत: पानीपत जेल में कैदी ने किया सुसाइड।हरियाणा के पानीपत जिले के गांव सिवाह स्थित जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। कैदी ने बीती रात करीब 1:30 बजे सुसाइड किया है। जिसे फंदे पर लटका देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे फंदे से नीचे उतारा गया। डॉक्टरों से चेक करवाया गया।चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी गई। नियमानुसार ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट को भी जानकारी दी गई। कुछ देर बाद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मामले की आगामी कार्रवाई कर शव को सिविल अस्पताल लाया जाएगा। जहां परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।कुछ ही दिन पहले आया थामिली जानकारी के अनुसार मृतक रणबीर (57) मतलौडा के गांव आदियाणा का रहने वाला था। वह मतलौडा में 4 नवंबर 2007 को दर्ज हुए हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता था। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।वह जिला जेल की बैरक नंबर 6 में बंद था। हाल ही में वह जेल से मिली छुट्‌टी काट कर वापस जेल गया था। कुछ समय पहले उससे जेल में ही मादक पदार्थ (चरस) पकड़े जाने के आरोप में सेक्टर 29 थाना में NDPS का भी केस दर्ज हुआ था। जो केस अभी विचाराधीन है। सोमवार-मंगलवार देर रात करीब 1:20 बजे उसने जेल की बाथरूम में जाकर अपने गमछे से टोंटी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

Related Articles

Back to top button