ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

आप और जायस के आंदोलन पर लगाई रोक, बुधनी आने वाले लोगों को रोका

सीहोर: सीएम शिवराज के विधान सभा क्षेत्र सीहोर में रविवार को प्रशासन की मुस्तैदी के चलते आंदोलन ठंडा पढ़ गया। यहां जगह-जगह बैरिकेट लगाकर लोगों को बुधनी में आने से रोका जा रहा है। दरअसल, जायस और आप पार्टी ने 1 लाख लोगों के साथ आंदोलन करने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने सीहोर की सभी सीमाएं सील कर दी।पुलिस ने 151 के तहत कुछ नेताओं को भी गिरफ्तार किया है। बुधनी में जायस और आप पार्टी के लोगों ने किसान मजदूर संघर्ष समिति के नाम से आंदोलन करने की परमिशन मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने मना कर दिया। जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक लाख लोगों उग्र आंदोलन करने की पोस्ट कर दी।प्रशासन ने इस पोस्ट को गंभीरता से लिया और आंदोलन के प्रमुखों को 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया। मामले में बुधनी एसडीओपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इंतजाम किया गया है और किसी भी आने जाने वालों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान दिया गया है। साथ ही राज्यपाल को होशंगाबाद दौरे का भी कारण जा रहा है।

Related Articles

Back to top button