ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में राष्ट्रीय एकता एवं संस्कार युवा शिविर 6 नवम्बर से

( रिपोर्ट प्रस्तुति -दिनेश सिकरवार) हाॅकी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर की पहल पर 25 राज्यो के 300 से अधिक युवक युवतियों के आने की स्वीकृति आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक स्व.सुब्बाराव जी के प्रथम पुण्य वर्ष में ग्वालियर पहिली बार में राष्ट्रीय एकता युवा शिबिर का आयोजन होने जा रहा है।इस शिबिर में 25 से अधिक राज्यों से लगभग 300 तरूण/तरुणियों के भाग लेने की संभाबना है।राष्ट्रीय युवा योजना ग्वालियर के संयोजक श्री युवराज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र निर्माण में नौजवानों की सक्रिय भागीदारी से ही हम एक शशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं इसके लिए युवाओं में नेतृत्व की क्षमताओं उभार कर रचनात्मक कार्यों के साथ जोड़ना है। ग्वालियर में युवा शिबिर की कल्पनाओं को श्री देवेंद्रप्रताप सिंह तोमर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हॉकी संघ ने साकार कर देश की तरूणाई को ग्वालियर में आकर सही मायने में आज़ादी के अमृत महोत्सव बर्ष में राष्ट्रीय एकता के लिए पूरे देश के युवाओं को जोड़ने की अभिनव पहल की है।युवाओं के राष्ट्रीय एकता क़े इस जुनून को क्रियान्वित करने का काम गवालियर की युवा टीम ने श्री युवराज सिंह के नेतृत्व में संभाला है। राष्ट्रीय युवा योजना के राष्ट्रीय सचिव डा. रन सिंह परमार ने बताया कि ग्वालियर युवा शिबिर में आसाम, त्रिपुरा,प. बंगाल,ओड़िसा,बिहार,उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली,हरियाणा,हिमाचल प्रदेश ,जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र,ओड़िसा ,तमिलनाडु ,कर्नाटक पॉन्डिचेरी, केरल, सहित कई राज्यों के युवा भाग ले रहे हैं ।मध्यप्रदेश के 20 जिलों के युवा भाग लेंगे। युवा शिविर के संचालन के लिए श्री मधुसूदन दास, शिविर संचालक,श्री नरेन्द्र बड़गाओंकर निदेशक भारत की संतान,श्री सुकुमारन जी स्किल विकास,शीतल जैन अनुशाशन,श्री जयसिंह जादौन राष्ट्रीय गीत आदि शिबिर संचालन टीम पहुँच चुकी है। शिविर का शुभारंभ 6 नवम्बर को सायंकाल 4 बजे प्रस्तावित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button