ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

मुरादाबाद मरने से पहले संगीता ने मां को फोन कर कहा-मुझे इन दरिंदों से बचा लो; ये मुझे मार डालेंगे

मुरादाबाद: मुरादाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका संगीता की संदिग्ध हालात में मौत।मुरादाबाद में 4 नवंबर की रात को संदिग्ध हालात में हुई टीचर संगीता सिंह (48) की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। संगीता के भाई रवि ने पुलिस को तहरीर देकर बहनोई पर अपनी बहन की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।रवि का कहना है कि उनकी बहन के 26 साल बाद भी कोई संतान पैदा नहीं हुई थी, इसकी वजह से पति और ससुराल वाले संगीता को आएदिन प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 4 नवंबर की रात को पति और ससुराल वालों ने संगीता को जहर देने के बाद कमरे में बंद कर दिया था। रवि का कहना है कि संगीता ने मरने से पहले खुद ये बात अपनी मां को फोन करके बताई थी।4 नवंबर की रात को हुई थी संगीता की मौतमुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में अलखनंदा कालोनी निवासी संगीता सिंह (48 वर्ष) बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका थीं। वे मुरादाबाद ग्रामीण ब्लॉक के स्कूल खदाना में पोस्टेड थीं। 4 नवंबर की रात करीब साढ़े सात बजे संगीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मायके वालों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने संगीता के शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें प्वाइजन की आशंका में बिसरा जांच के लिए रखा गया है।1996 में हुई थी बेरोजगार ब्रजपाल से शादीसंगीता खुद बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका थीं। लेकिन उनका पति ब्रजपाल सिंह बेरोजगार था। इस वजह से भी आएदिन दंपती के बीच झगड़े होते थे। शहर में आवास विकास सिविल लाइंस निवासी संगीता के भाई रवि के मुताबिक उनकी बहन की शादी 1996 में अलखनंदा कालोनी निवासी ब्रजपाल सिंह पुत्र दीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के कई वर्षों तक भी बच्चा नहीं होने की वजह से संगीता ने 15 साल पहले एक बच्ची को गोद ले लिया था। ब्रजपाल बेरोजगार था और ऐसे में प्रॉपर्टी डीलिंग का छोटा मोटा काम करता था।ये तस्वीर शिक्षिका संगीता सिंह की है।मां को फोन कर कहा- मुझे इन दरिंदों से बचा लोसंगीता के भाई रवि ने मझोला पुलिस काे दी तहरीर में दावा किया है कि 4 नवंबर की शाम करीब 7 बजे संगीता ने अपनी मां विमला देवी को फोन किया था। तब उसने कॉल पर मां से कहा था कि मां, मुझे इन दरिंदों से बचा लो, ये मुझे मार डालेंगे। रवि के मुताबिक संगीता ने मां विमला से कहा था कि, पति ब्रजपाल सिंह और ससुराल वालों ने उसे जहर देकर कमरे में बंद कर रखा है।अस्पताल में शव छोड़ भागा पतिरवि ने बताया कि बहन का फोन आने के बाद वह तुरंत दौड़कर उसकी ससुराल अलखनंदा कालोनी पहुंचे थे। वहां पता चला कि उसे एपेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस पर वे लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो वहां से विवेकानंद ले जाने की बात पता चली। रवि का दावा है कि वह जैसे ही विवेकानंद अस्पताल पहुंचे तो उन्हें देखकर बहनोई ब्रजपाल मौके से भाग गया। वे अपनी बहन संगीता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button