ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

ताई के घर में बरसाई गोलियां, 19 साल पहले ताऊ के लड़के का किया था मर्ड

रोहतक: हरियाणा के रोहतक में दुकानदार पर एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिनमें से तीन गोली उसे जा लगी और वह घायल होकर लहूलुहान अवस्था में गिर पड़ा। इससे पहले साल 2003 में घायल के ताउ के लड़के की हत्या की गई थी। उसी रंजिश के कारण यह हमला किया गया है।घटनास्थल पर मिला राउंडघायल की पहचान रामलीला पड़ाव मोहल्ला निवासी नवीन उर्फ बंटी के रूप में हुई है। जो अस्पताल में भर्ती है। हमले के समय घायल अपनी ताई के घर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोहल्ले के ही एक युवक ने आकर फायरिंग शुरू कर दी। इधर, पुलिस ने मुख्य हमलावर सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमलावर अरुण उर्फ फुगड़ को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।दीपावली से दो दिन पहले भी हुआ था झगड़ारोहतक के पुराना बस स्टैंड स्थित रामलीला ग्राउंड पड़ाव मोहल्ला निवासी नवीन उर्फ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मीट मार्केट में दुकान है। दीपावली से दो दिन पहले उसकी अरुण उर्फ फुगड़ के साथ कहासुनी हो गई थी। हालांकि उस समय बीच-बचाव हो गया, लेकिन 5 नवंबर को नवीन अपनी ताई के घर पर था।फायरिंग के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिसनवीन को लगी तीन गोलीनवीन ने आरोप लगाया कि इसी दौरान अरुण रिवॉल्वर लेकर आया और जान से मारने की नियत से छाती पर फायर कर दिया। वहीं दूसरी गोली बाजू पर और तीसरी गोली दाएं हाथ में लगी। अन्य फायर भी किए। नवीन ने बचने के लिए शोर मचाया तो अरुण हथियार सहित मौके से फरार हो गया। गोली लगने के कारण घायल नवीन वहां पर गिर गया। घायल नवीन को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं अरुण का भाई आशीष भी दूर खड़ा होकर जान से मारने की धमकी दे रहा था।2003 में की थी ताऊ के लड़के की हत्यानवीन ने बताया कि इस हमले के पीछे आपसी रंजिश है। वर्ष 2003 में उसके ताऊ के लड़के गुलशन की हत्या की थी। जो दीपक उर्फ सन्नी सहित अन्य ने किया था। अब उसके परिवार वालों ने मिलकर उसे मारने की साजिश रची है। मुख्य हमलावर अरुण को भी पैसे व हथियार देकर हत्या करने के लिए भेजा गया है। कुछ दिन पहले CIA ने भी इन्हें पकड़ा था। उस समय जमानत के बाद जान से मारने की धमकी दी थी।पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी अरुण उर्फ फुगड़आरोपी गिरफ्तारसिटी थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं आरोपी रामलीला पड़ाव मोहल्ला निवासी अरुण उर्फ फुगड़ को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button