ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

मथुरा में डीग गेट से होली गेट तक किया पैदल मार्च

मथुरा; झाड़ू चलाओ भ्रष्टाचार हटाओ अभियान के तहत पैदल मार्च करते आप पार्टी के नेताआम आदमी पार्टी ने मथुरा में डीग गेट से होली गेट तक झाड़ू चलाओ भ्रष्टाचार हटाओ अभियान के तहत ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी के नेतृत्व में पद यात्रा का आयोजन किया। जिसमें नगर की जनता से निगम में फैले भ्रष्टाचार की सफाई के लिए आम आदमी पार्टी को चुनने की अपील की।संजय सिंह के आवाहन पर निकाली जा रही पद यात्राआप के प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सांसद संजय सिंह के आवाहन पर समूचे उत्तर प्रदेश में 3 नवम्बर से 10 नवम्बर तक आम आदमी पार्टी झाड़ू चलाओ भ्रष्टाचार हटाओ अभियान चला रही है । जिसके अन्तर्गत कस्बा राया और मथुरा शहर में पद यात्रा निकाली गई। मथुरा शहर के डीग गेट से होली गेट तक पद यात्रा का आयोजन किया गया।नगर निगम नहीं दे रहा समस्याओं पर ध्यानपदयात्रा को संबोधित करते हुए ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी ने कहा कि नगर निगम में भ्रष्टाचारियों का कब्जा है। जिसके कारण शहर के अनेक हिस्सों में गंदगी,पानी जैसी भीषण समस्याओं का समाधान भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मासूम नगर की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि वहां गलियों में पानी भरा है जिससे कालौनी में भारी गंदगी है। जिससे कारण बहुत मच्छर पैदा हो गए हैं। पिछले दिनों में मासूम नगर में चार लोगों की डेंगू से मौत हो गई है। लेकिन नगर निगम ने कुछ नहीं किया। जिला प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा ने भी नगर की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नगर में पानी भी पांच रुपए बाल्टी के हिसाब से बेचा जा रहा है और नगर निगम कुछ नहीं कर रहा। जिलाध्यक्ष भगत सिंह ने भी नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए और इसके लिए निगम पर आरोप लगाए।यह रहे पद यात्रा में शामिलपद यात्रा में जिला महासचिव गिर्राज कटारा ,बृज प्रांत सचिव चौधरी नरेश कुमार, चंद्रवती नरवार प्रवीण भारद्वाज ,अजय गौतम, रविप्रकाश भारद्वाज,भोजराज सुमन,चंद्र शेखर,निर्मल शर्मा ,विष्णु पांचाल,जीवन लाल,हरेंद्र तेवतिया,संजय सिंह,सिद्धार्थ,पवन विश्वंधु,मोहम्मद इरफान,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button