ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

गांव मेघनवास के पास प्लास्टिक पाइप में फंसा था, नहीं हुई पहचान

महेंद्रगढ़: नहर में प्लास्टिक पंप के नीचे तैरता हुआ शव।हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गांव मेघनवास के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला। आसपास के लोगों ने जब शव को तैरता देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नहर से निकालकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ में जवाहरलाल नहर जो गांव झगड़ोंली व सुरजनवास से होकर गुजरती है। शुक्रवार गांव मेघनवास के पास लगभग एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव नहर के बीच पानी में प्लास्टिक के पाइप में फंस कर तैर रहा था।मेघनवास निवासी इसबी देव जो नहर के पास खेत में ट्यूबवेल बनाकर रह रहा है। उसने मोबाइल के द्वारा सदर थाना को सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची अज्ञात व्यक्ति का शव नहर से निकालकर नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है।जांच अधिकारी राकेश ने कि बताया कि हमारे पास गांव मेघनवास निवासी नहर इसबी देव का फोन आया कि नहर के बीचोंबीच पाइप में एक शव फंसा हुआ है। हम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकाला। शव गला-सड़ा अवस्था में है। इसकी ड्रेस से पता लगता है यह व्यक्ति या तो किसी कंपनी में कार्य करता था, या किसी अस्पताल में। शव नागरिक अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।

Related Articles

Back to top button