ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

लुधियाना में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत,हिन्दू नेता अमित अरोड़ा को अमृतसर जाने से रोका

लुधियाना: शिव सेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा को उनके घर के बाहर अमृतसर जाने से रोकती पुलिस।पंजाब के अमृतसर में कत्ल किए गए हिंदू नेता व शिवसेना टकसाली के अध्यक्ष सुधीर सूरी हत्याकांड के बाद फिलहाल लुधियाना अभी बंद नहीं है। वहीं जिन हिन्दू नेताओं ने आज अमृतसर पहुंचना था उन्हें घरों में नजरबंद किया जा रहा है। कुछ हिन्दू नेता अमृतसर के लिए रवाना हो भी गए।शिव सेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा ने आज सैकड़ों हिन्दू समर्थकों के साथ अमृतसर पहुंचना था लेकिन सुबह तड़के ही पंजाब पुलिस ने उन्हें घर पर रोक लिया। अमित अरोड़ा के घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वहीं मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी भी पहुंच रहे है। उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है।वहीं बात की जाए लुधियाना की तो चौक चौराहों आदि पर सुरक्षा कर्मचारी तैनात है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की तालाशी ली जा रही है। बातचीत करते हुए शिव सेना पंजाब के नेता अमित अरोड़ा ने कहा कि उन्हें अमृतसर जाने से रोका जा रहा है लेकिन वह हिन्दू है और अपने हिन्दू भाई की मौत का बदला जरूर लेंगे।अरोड़ा ने पंजाब सरकार पर सवाल किया है कि y सुरक्षा होने के बावजूद सूरी की हत्या हो जाने बड़ी लापरवाही है। सूत्र बताते है कि अमित अरोड़ा के अमृतसर जाने से माहौल खराब हो सकता है जिस कारण उसे घर में नजरबंद किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा औक ज्वाइंट कमिश्नर नरेन्द्र भार्गव भी अमित अरोड़ा से मिलने और इलाका में सुरक्षा प्रबंध देखने आए थे।

Related Articles

Back to top button