ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

राकेश रूस्तम सिंह की विटिया के भात महोत्सव में कई विभूतियों ने आकर श्रद्धा को आशीर्वाद दिया, विवाह समारोह में कल मुख्यमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री गण आएंगे

आज दिनांक 3 नवम्बर को श्री राकेश रुस्तमसिंह जी की पुत्री श्रद्धा के विवाहोत्सव के पूर्व भात एवं महिला संगीत के कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी की पत्नी श्रीमती मृदुला प्रधान जी , केंद्रीय कार्मिक,लोकशिकायत एवं पेंशन विभाग के मंत्री श्री जितेंद्र सिंह जी की पत्नी श्रीमती मंजू सिंह जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी की पत्नी श्रीमती मल्लिका नड्डा जी सम्मिलित हुईं ! उपरोक्त तीनो बड़े नेता हिमांचल चुनाव की व्यस्तता के चलते आ सकने में असमर्थ थे ! इसी क्रम में भात एवं महिला संगीत के कार्यक्रम में पांच सितारा होटल श्रृंखला " द ललित " की मालिक ज्योत्स्ना सूरी जी, श्री कुलभूषण आहूजा अध्यक्ष झंडेवाला मंदिर दिल्ली एवं सदस्य श्राइन बोर्ड वैष्णो देवी मंदिर पत्नी आहूजा एंड संस् की मालिक श्रीमती अंजू आहूजा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं ! भात लेकर श्रद्धा के नाना पूर्व सांसद ग्वालियर श्री रामसेवक सिंह जी आये जिनका स्वागत श्रद्धा के भाई आदित्य ने किया! इसी क्रम मे कल दिनांक 4 नवंबर को विवाहोत्सव के दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री , केंद्रीय मंत्री सिंधियाजी , फग्गनसिंह कुलस्ते जी , संगठन मंत्री , प्रदेश अध्यक्ष , विधानसभा अध्यक्ष, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस जी, प्रदेश के कई विधायक, मंत्री के साथ-साथ 9 सेवानिवृत्त डी. जी.पी , 3 पूर्व मुख्य सचिव व देशभर के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं व्यवसायी वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं! धन्यवाद प्रभाकर मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button