ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

पेपरमिल गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जला कर्मचारी

सहारनपुर में पेपर मिल के तैयार पेपर के स्टॉक में अचानक आग लग गई जिसके बाद खलबली मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। कई घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रात को करीब दो बजे स्टार पेपर मिल के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में तैयार पेपर का स्टॉक रखा था। आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। जिंसके बाद सीएफओ तेजवीर सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद करीब नौ बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पेपर मिल का एक कर्मचारी भी लापता मिला। जब आग बुझाने के बाद सर्च किया गया तो एक शव मिला। शव की शिनाख्त राम बहादुर मंडल (57) के रूप में हुई। रात को राम बहादुर मंडल चार नम्बर प्वाइंट पर तैनात थे।

बताया जा रहा है कि रामबहादुर ने ही सबसे पहले आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, आग लगने की सूचना के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आग लगने के कारण तलाश किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button