ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता का गला दबाकर हत्या उसकी हत्या की कोशिश, मारपीट में आंख हुई क्षतिग्रस्त

हापुड़। ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज के लिए कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता का गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश की। साथ ही पीड़िता को बेरहमी से पीटा भी गया। इससे विवाहिता की आंख भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मोहल्ला असगरपुरा की रहने वाली बबिता ने बताया कि उसकी बहन बहन गीता की शादी 12 मार्च 2019 को नगर तहसील परिसर में बने क्वार्टर में रहने वाले कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने बहन से अतिरिक्त दहेज में 3 लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी ना होने पर बहन को पति कुलदीप, सास रतन कली, जेठ जितेंद्र, दिनेश, जेठानी राजेंद्री, मनीषा, देवर राजू और देवरानी प्रति उर्फ मधु प्रताड़ित करने लगे। घर न बिगड़े इस कारण बहन प्रताड़ना सहती रही।
30 अक्टूबर की शाम दहेज की मांग कर आरोपियों ने बहन को बेरहमी से पीटा। गला दबाकर बहन की हत्या का प्रयास भी किया। मारपीट में बहन की दोनों आंखों पर गंभीर चोट लगी है। किसी तरह बहन ने फोन काल कर स्वजन को इस संबंध में सूचना दी। मामले की जानकारी पर पीड़िता अपने स्वजन संग बहन की ससुराल पहुंची और उसे बचाया। जिसके बाद बहन को चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि बहन की आंख क्षतिग्रस्त हो गई है।

Related Articles

Back to top button