ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
दिल्ली NCR

जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन को दी थी 10 करोड़ प्रोटेक्शन मनी, LG को चिट्ठी लिख किया खुलासा

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता सत्येंद्र जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2019 में 10 करोड़ रुपये वसूले थे। चंद्रशेखर के वकील ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

चंद्रशेखर यहां मंडोली जेल में बंद है और उसने सात अक्टूबर को पत्र लिखा था। चंद्रशेखर के वकील अशोक के सिंह ने आठ अक्टूबर को वह पत्र उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को सौंपा था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने चंद्रशेखर के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह गुजरात में मोरबी पुल ढहने की घटना से ध्यान हटाने की कोशिश है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि चंद्रशेखर को दक्षिणी क्षेत्र में पार्टी में कोई महत्वपूर्ण पद देने और राज्यसभा के लिए नामांकन में मदद के लिए आप को 50 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए।

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि 2017 में ‘दो पत्ती चुनाव चिह्न भ्रष्टाचार मामले’ में गिरफ्तारी के बाद उसे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था और जैन ने उससे मुलाकात की थी जो उस समय जेल विभाग के भी मंत्री थे।

चंद्रशेखर ने यह आरोप भी लगाया है, इसके बाद 2019 में सत्येंद्र जैन और उनके सचिव एवं उनके करीबी दोस्त सुशील ने फिर जेल में मुझसे मुलाकात की, मुझे जेल में सुरक्षित रहने तथा बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर महीने दो करोड़ रुपये देने को कहा।’’

पत्र में आगे आरोप लगाया गया है,  इस प्रकार सत्येंद्र जैन को कुल 10 करोड़ रुपये और जेल महानिदेशक संदीप गोयल को 12.50 करोड़ रुपये दिए गए।’’ पत्र में यह भी कहा गया है कि चंद्रशेखर ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को यह जानकारी दी थी।

इन आरोपों पर गोयल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि जैन अब तिहाड़ में बंद हैं, वह मुझे डीजी जेल और जेल प्रशासन के माध्यम से धमकी दे रहे हैं, मुझे उच्च न्यायालय में दायर शिकायत को वापस लेने के लिए कहा जा रहा है, और मुझे गंभीर रूप से परेशान किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button