ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री मितान योजना में जोड़ी गई नई सेवा, 5 साल तक के बच्चों के लिए सुविधा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में अब बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए सेवा केंद्र नहीं जाना पड़ेगा। आधार सेवा से जुड़े लोग खुद घर आकर यह कार्ड बना देंगे। यह सुविधा मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत दी जानी है। राज्य स्थापना दिवस एक नवम्बर से इस योजना में आधार की यह नई सेवा भी जोड़ दिया गया है। यह सुविधा केवल पांच साल तक के बच्चों के लिए उपलब्ध होगी।अधिकारियों ने बताया, नागरिकों को आवश्यक सेवायें घर पर ही उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री मितान योजना शुरू की गई थी। इस योजना की सफलता को देखते हुए एक नवंबर से इसमें एक और सेवा को जोड़ा जा रहा है। इस योजना के तहत अब 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार मितान के जरिए घर आकर बनाया जाएगा। टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर अपनी सुविधानुसार अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है।आवेदक के बताए तारीख पर मितान बच्चे का आधार पंजीकरण करने आएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के कुछ ही दिनों में बच्चे का आधार आवेदक के घर के पते पर पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री मितान योजना को फिलहाल प्रदेश के 14 नगर निगमों में शुरू किया गया है। बाद में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में इसे लागू किया जाना है। इस योजना में अब तक जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र जैसे जरूरी सेवाएं घर बैठे मिल रही हैं।आधार पंजीयन के लिए यह दस्तावेज लगेगापांच वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाने के लिए राशन कार्ड, सीजीएसएस/ स्टेट गवर्नमेंट/ ईसीएचएस/ ईएसआईसी /मेडिकल कार्ड, आर्मी कैंटीन कार्ड, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, राज्य अथवा केंद्र सरकार से जारी परिवार से संबंधित दस्तावेज लगेगा।बच्चों का आधार बनने से यह फायदाछोटे बच्चों का आधार बनाने से यह एक डिजिटल फोटो पहचान के रूप में भी काम आता है। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट, पैन कार्ड, बैंक खाता के लिए भी आधार कार्ड उपयोगी रहेगा। बच्चों के आधार पंजीयन के समय माता, पिता में से किसी एक का आधार नंबर और बायोमेट्रिक अनिवार्य होगा।

Related Articles

Back to top button