ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पिपरिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरी सतना की महिला, जवान ने कैसे बचाया

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम जिले के पिपरिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ हेड कांस्टेबल रनवीर सिंह एक महिला यात्री के लिए देवदूत बना। चलती ट्रेन से उतरते समय महिला यात्री फिसल गिर गई। ट्रेन चल रही थी। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधानआरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा ने फौरन फुर्ती दिखाई और महिला का हाथ पकड़ लिया। जिससे महिला ट्रेन की चपेट में आने से बच गई।जानकारी के मुताबिक महिला यात्री फूलनदेवी पटेल निवासी शिवपुरवा जिला सतना है। जो सतना से पिपरिया के लिए रीवा-राजकोट एक्सप्रेस 22938 ट्रेन में बैठी थी। तड़के 4 बजे ट्रेन पिपरिया पहुंची।ट्रेन जब इटारसी के लिए चलने लगी, तब महिला उतरते हुए आगे कदम बढ़ाया। ट्रेन से जैसे ही पहला कदम प्लेटफार्म पर रखा। उनका बैलेंस बिगड़ा और वे नीचे गिर गई। प्लेटफार्म पर कुछ दूरी पर तैनात प्रधान आरक्षक रनवीर सिंह हाड़ा ने तेजी दिखाते हुए महिला को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया। जिसे महिला यात्री की जान बच गई। आरपीएफ थाना प्रभारी गोपाल मीना ने बताया महिला यात्री सतना से पिपरिया आ रही थी। चलती ट्रेन से उतरते समय वह गिरी। स्टॉफ ने उन्हें बचा लिया।

Related Articles

Back to top button