ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर डकैत गुड्‌डा के लिए सर्च:तिघरा, भंवरपुरा, आरोन, घाटीगांव-पनिहार व मोहना में अलर्ट

ग्वालियर-चंबल अंचल में सक्रिय 60 हजार रुपए के इनामी डकैत गुड्‌डा गुर्जर की तलाश में मुरैना बॉर्डर से लगे ग्वालियर के जंगल में पुलिस ने सर्च शुरू कर दी है। विशेषकर ग्वालियर के भंवरपुरा, आरोन, पनिहार, घाटीगांव व मोहना की पुलिस जंगल में सर्च कर रही है। मुख्यमंत्री के द्वारा मुरैना और ग्वालियर में आतंक मचाने वाले डकैत गुड्डा को लेकर मुरैना पुलिस को फटकार लगाई थी। इसके बाद ग्वालियर पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। पुलिस बल भंवरपुर और तिघरा क्षेत्र में रहने वाले डकैत के रिश्तेदारों पर भी नजर रखे हुए है। पुलिस को आशंका है कि मुरैना में दबाव बढ़ने से डकैत यहां भी शरण ले सकता है। डकैत गुड्‌डा अपने साथियां के साथ जंगल में डकैत गुड्‌डा अपने साथियां के साथ जंगल में पिछले दो दशक से ग्वालियर-चंबल अंचल की पुलिस के लिए सिरदर्द बना डकैत गुड्‌डा गुर्जर पर अब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने भी पुलिस द्वारा उसे नहीं पकड़ पाने पर नाराजगी जाहिर की है। चार दिन पहले सीएम शिवराज ने मुरैना पुलिस को गुड्‌डा को नहीं पकड़ पाने पर फटकार लगाई है। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आए और सबसे पहले गुड‌डा के मकान को ध्वस्त किया। इसके बाद पुलिस ने उसके रिश्तेदारों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुरैना में दबाव बढ़ा तो डकैत गुड्‌डा ग्वालियर या राजस्थान के धोलपुर निकलने की कोशिश कर सकता है। ग्वालियर पुलिस ने अपने यहां सर्चिंग शुरू कर दी है। क्योंकि ग्वालियर के तिघरा, भंवरपुरा गुर्जर बाहुल्य गांव हैं। यहां पहले भी गुड्‌डा शरण लेता रहा है। यहां हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भी उसका दखल देखने को मिला था। भंवरपुरा में कुछ दिन पहले ही उसने फायरिंग की थी। मुरैना से सटे ग्वालियर के जंगल में विशेष नजर मुरैना जिले का जंगल ग्वालियर जिले की सीमा से सटा हुआ है। जंगल के रास्ते कई बार गुड्डा गुर्जर और उसकी गैंग का मूवमेंट ग्वालियर के भंवरपुरा, घाटीगांव, तिघरा और मोहना के जंगलों में मिला है। इस सूचना पर ग्वालियर पुलिस एक्टिव हो गई है और पुलिस की टीमें भी जंगल में उतर गई है। क्राइम ब्रांच टीम के साथ साथ भंवरपुरा, घाटीगांव, मोहना और तिघरा के जंगलों में पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिसमें चारो थानों की पुलिस सर्चिंग कर रही है। खासकर भंवरपुरा और तिघरा थाने की पुलिस आस-पास के गांव में भी सर्चिंग कर रही है, क्योंकि यहां दोनों थाना क्षेत्रों में डकैत गुड्डा गुर्जर के रिश्तेदार रहते हैं। यहां लोग पहले भी उसकी मदद करते रहे हैं। इसका इनपुट ग्वालियर पुलिस के पास भी है, लेकिन अभी तक इस गैंग का कोई मददगार ग्वालियर पुलिस ने नहीं पकड़ा है। फिलहाल पुलिस का मानना है कि आतंक मचाने वाले 60 हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर सहित उसकी गैंग को जल्द ही मार गिराएगी। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी दिया टॉस्क एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि डकैत गुड्डा गुर्जर को लेकर क्राइम ब्रांच की पुलिस के साथ साथ भंवरपुरा, घाटीगांव, तिघरा और मोहना थाना पुलिस का बल जंगल में उतरकर डकैत की तलाश में जुट गया है। वही पुलिस बल भंवरपुर और तिघरा क्षेत्र में रहने वाले डकैत के मददगारों पर भी नजर रखे हुए है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही डकैत का खात्मा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button