ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म

लखनऊ | बहराइच जिले की मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल की मासूम के साथ रविवार की रात एक किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद मासूम को तड़पता छोड़ आरोपी किशोर फरार हो गया। मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने किशोर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बालिका रविवार की रात अपने घर के पास खड़ी थी। रात लगभग आठ बजे अपने मामा के घर पर रह रहे एक 15 वर्षीय किशोर ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गंभीर रूप से घायल मासूम किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना देने के बाद बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर पहुंचे मुर्तिहा कोतवाल शशि कुमार राणा ने परिजनों का बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया की लड़की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर भेजवा दिया गया हैं।आरोपी किशोर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है

Related Articles

Back to top button