ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

विराट कोहली के कमरे का वीडियो वायरल होने पर भड़कीं Urvashi Rautela

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। विराट की गैर मौजूदगी में वहां के होटल स्टाफ ने उनके कमरे में घुसने के बाद रूम से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जरा सोचिए आपके कमरे और निजी सामान का कोई अनजान शख्स वीडियो बनाकर या फोटो खींचकर वायरल कर दे तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर सी बात है कि खतरा महसूस होगा, तो बस यही हुआ है। इस घटना के बाद अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। ऐसे में उर्वशी रौतेला कहां पीछे रहने वाली थीं, उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली।

उर्वशी रौतेला ने विराट कोहली की पोस्ट साझा कर इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा अगर यही घटना किसी लड़की के साथ हुई होती तब क्या होता। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- ये बहुत ही खराब और बेशर्मी है…इस तरह की घटना अगर किसी लड़की के साथ हुई होती तो? इसके साथ ही उर्वशी ने दुखी वाले इमोजी भी साझा किए हैं।

इस घटना के बाद विराट कोहली ने भी सेलेब्स की प्राइवेसी को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेलेब्स की प्राइवेसी की इज्जत करना चाहिए, उनको मनोरंजन की चीज नहीं समझना चाहिए। विराट के साथ हुई इस घटना के बाद से उनके फैंस भी काफी परेशान हैं और उनकी पोस्ट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button