ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

अमृतसर के बैंक कर्मचारी हत्याकांड में वांटेड, आतंकी रिंदा-लंडा के लिए करता था काम

अमृतसर: दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए गुरी व मटरू।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टरों के खिलाफ जारी अभियान में पाकिस्तान के ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल के बीते दिनों चार शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया। जिनमें 21 साल का गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी निवासी जंडियालागुरु, अमृतसर का रहने वाला भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार यह वही आरोपी है जिसने 30 मई महीने में खालसा कॉलेज के बाद बैंक में कार्यरत बटाला निवासी लवप्रीत की हत्या की थी। गुरी गैंगस्टर दीपक टीनू का साथी है।30 मई को खालसा कॉलेज के बाहर मारे गए लवप्रीत की फाइल फोटो।दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरिंदर ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा है, जो कनाडा में बैठे लखविंदर सिंह लंडा और पाकिस्तान में बैठे हरविंदर उर्फ रिंदा के इशारे पर पाकिस्तान से हथियार मंगवाता था। इतना ही नहीं, यह पंजाब पुलिस की गिरफ्त से भागे दीपक उर्फ टीनू का ही साथी है। दिल्ली पुलिस ने गुरी के साथ-साथ 31 वर्षीय लखविंदर सिंह उर्फ मटरू, 26 वर्षीय हरमिंदर सिंह और 28 वर्षीय सुखदेव सिंह उर्फ सुखा को भी गिरफ्तार किया है।24 सितंबर को पकड़ा गया था मटरूDCP स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा के अनुसार इस मामले में पहली गिरफ्तारी 24 सितंबर को हुई थी। जब दिल्ली के सराय काले खां से अपराधी मटरू को पकड़ा गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही दिल्ली पुलिस गुरी व अन्य साथियों तक पहुंची थी।अमृतसर पुलिस भी ढूंढ रही थी गुरी कोअमृतसर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 मई को खालसा कॉलेज के बाहर गोली चली थी। जिसमें बटाला के लवप्रीत की मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे लड़की का वीडियो वायरल करने पर हुआ झगड़ा माना जा रहा था, लेकिन बाद में पुलिस ने इस मामले में गुरी, गुरजंट सिंह, चविंडा देवी के मनजिंदर सिंह, रविंदर सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की रिमांड खत्म होने के बाद अमृतसर पुलिस जल्द ही गुरी को ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर लेकर आ सकती है।

Related Articles

Back to top button