ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
पंजाब

चंडीगढ़ के क्लब में कर रहा मस्ती; मोहित को तरन तारन लेकर गई पुलिस

चंडीगढ़: गैंगस्टर दीपक टीनू को भगाने का आरोपी SI प्रितपाल चंडीगढ़ के एक डिस्क में। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर दीपक टीनू को भगाने के आरोपी मानसा CIA स्टाफ के पूर्व इंचार्ज SI प्रितपाल सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के एक क्लब में मस्ती करता दिख रहा है। SI प्रितपाल 13 जुलाई को चंडीगढ़ आया था और 14 जुलाई का यह वीडियो सामने आया है। गैंगस्टर लारेंस के ‘क्लोज एसोसिएट’ और शूटर दीपक टीनू के साथी मोहित भारद्वाज ने टीनू के कहने पर SI को यह ऐश करवाई थी। 14 जुलाई का यह वीडियो बताया जा रहा है। चंडीगढ़ के बापु धाम के मोहित को बीते शुक्रवार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद यह अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी। यह वीडियो भी मोहित ने ही शूट किया थावहीं दूसरी ओर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे मोहित को आज चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम पंजाब के तरन तारन लेकर गई हुई है। उससे बरादम USA मेड पिस्टल की खरीद की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम पंजाब है। मोहित ने तरन तारन से ही पिस्टल ली थी। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्र यह भी बताते हैं कि वह टीनू और लारेंस का नाम इस्तेमाल कर शहर के कई बिजनेसमैन और क्लब मालिकों से प्रोटेक्शन मनी के रुप में वसूली कर चुका है।वहीं पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी मोहित भारद्वाज ने गैंगस्टर दीपक टीनू के नाम का इस्तेमाल कर और किस-किस व्यक्ति को सुविधाएं प्रदान करवाई थी। वहीं जिन क्लब्स का नाम सामने आया है उनके मालिकों को बुला कर पुलिस पूछताछ कर रही है। इन क्लब्स मालिकों से भी यह भी पूछा जाएगा कि उनकी टीनू से क्या बात हुई थी और क्या कहा गया था। जिस होटल में प्रितपाल को ठहराया गया था उसके मालिक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मोहित का 2 दिन का रिमांड खत्म होने पर सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीनू को बीते शुक्रवार शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट से पिस्टल समेत पकड़ा गया था। चंडीगढ़ में उसके खिलाफ 2 आपराधिक केस पहले से ही दर्ज हैं।चंडीगढ़ से पकड़ा गया आरोपी मोहित भारद्वाज। (फाइल)जुलाई से ही शुरु हो गई थी प्लानिंगबता दें कि टीनू को भगाने में मास्टरमांइंड मानसा CIA स्टाफ के पूर्व इंचार्ज SI प्रितपाल सिंह को मोहित ने चंडीगढ़ में जमकर ऐश करवाई थी। इसमें डिस्को में घुमाना, पार्टियां आर्गेनाइज करना और शॉपिंग करवाना और होटल में रुकवाना आदि करवाना शामिल था। टीनू हाल ही में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पकड़े जाने के बाद फरार हो गया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे काबू किया था। जुलाई का वीडियो और जानकारी सामने आने से साफ है कि जुलाई में ही टीनू को भगाने के लिए प्लानिंग शुरु हो गई थी।सूत्रों के मुताबिक तय साजिश के तहत टीनू को भगाने की प्लानिंग की गई थी। इसके बदले प्रितपाल को काफी ऐश करवाई गई थी। बीते 3 जुलाई को टीनू को दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाया गया था। वह 1 अक्तूबर को भाग गया था। जुलाई के महीने में ही प्रितपाल को चंडीगढ़ बुलाकर ऐश करवाई गई थी।

Related Articles

Back to top button