ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

अपने शानदार खेल से खिलाड़ियों ने दर्शकों को किया रोमांचित; विजेता टीमों को दिया जाएगा पुरस्कार

राजनांदगांव: खेल प्रतियोगिता को लेकर दिव्यांगों में उत्साह।राजनांदगांव जिले में पहली बार राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को दिव्यांगों ने व्हीलचेयर पर बैठकर क्रिकेट खेली और लोगों को अपने खेल से अचंभित कर दिया। शहर के म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।दिव्यांगों की क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, राजनांदगांव समेत अन्य जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। संस्कार श्रद्धांजलि संस्था ने पहली बार इस तरह का आयोजन राजनांदगांव में किया है। 29 और 30 अक्टूबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रथम विजेता टीम को 5,100, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 3100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2,100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।मैदान में शानदार खेल दिखाते दिव्यांग खिलाड़ी।राज्य स्तरीय दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इसका शुभारंभ शनिवार को महापौर हेमा देशमुख और एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया। महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि खेलने के लिए साहस की जरूरत है, फिर चाहे शरीर दिव्यांग ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि अगर आपमें इच्छाशक्ति है या कुछ करने की चाहत है, तो फिर आपको कोई नहीं रोक सकता।म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड में दो दिवसीय आयोजन।दिव्यांग खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन से भवन लाने और ले जाने की भी व्यवस्था की गई है। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के ठहराने की व्यवस्था संस्था के द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रिकेट प्रतिययोगिता को लेकर आम लोगों में भी उत्साह है। वे बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button