ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर; युवक का सिर सड़क से टकराया

कोरबा: युवक की जांच करते डॉक्टर।कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान रूपेश कुमार शर्मा (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना लक्ष्मण टीपर रोड पर गेवरा खदान जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुई।जानकारी के मुताबिक, गेवरा हेलीपैड से कुछ दूर पहले बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया। युवक का सिर सड़क पर जोर से टकराया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंचकर डायल 112 में तैनात आरक्षक विद्या सागर रात्रे और ड्राइवर सूरज रात्रे घायल युवक को लेकर तुरंत विकास नगर स्थित अस्पताल आए, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने जांच शुरू की।युवक रूपेश कुमार शर्मा दीपका में रहता था। कुसमुंडा पुलिस ने रविवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। रूपेश की मां पहले ही गुजर चुकी है, पिता भी काफी दिनों से अस्वस्थ हैं। घर पर एक बड़ी बहन है, जिसके शादी भी नहीं हुई है। घर की पूरी जिम्मेदारी रूपेश के ही कंधों पर थी। इकलौते बेटे के चले जाने से परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज।कोरबा में लगातार हो रहे सड़क हादसों में जान गंवा रहे लोगअभी 3 दिन पहले भी कोरबा जिले के सतरेंगा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार 2 लोगों को रौंद दिया था। सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना लेमरू थाना क्षेत्र की थी। दोनों बाइक सवार युवक सतरेंगा की ओर जा रहे थे। लेमरू थाना पुलिस ने बताया था कि शवों के पास से उनका आधार कार्ड मिला था, जिससे दोनों की शिनाख्त की गई। एक युवक राहुल निर्मलकर तुलसी नगर ब्लॉक 15 का रहने वाला था। वो सर्वमंगला ट्रैक्टर्स में सेल्स एग्जीक्यूटिव था, वहीं दूसरा युवक अभिषेक यादव एलएनटी फाइनेंस सर्विस में काम करता था।

Related Articles

Back to top button