ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

दिल्ली 7 नवंबर से रोहिणी, दिल्ली में भव्य श्री राम कथा का आयोजन

दिल्ली 7 नवंबर श्री राम कथा में प्रभु श्री राम के आदर्शों व उपदेशों को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा जाएगा गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा संस्थापित एवं संचालित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 7 से 13 नवंबर 2022 तक रामलीला मैदान, सेक्टर-21, कंझवाला रोड, रोहिणी, दिल्ली में भव्य श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय सायं 5 से रात्रि 9 बजे तक का रहेगा। तथा कथा का शुभारंभ 6 नवंबर को कलश यात्रा निकाल कर किया जाएगा, जिसका समय दोपहर 2:30 बजे से रहेगा, यह यात्रा कथा स्थल से होते हुए रोहिणी सेक्टर 21 के आस पास एरिया को कवर करती हुई वापिस कथा स्थल पर पहुँचेगी। श्री राम कथा का वाचन गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी श्रेया भारती जी करेंगी। कथा कार्यक्रम में प्रभु श्री राम के आदर्शों व उपदेशों को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा जाएगा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक सामाजिक एवं अध्यात्मिक संस्था है जो समाज को सशक्त बनाने एवं मानव व्यक्तित्व के विकास हेतु कार्यरत है तथा भारतीय वैदिक संस्कृति व परंपरा के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। संस्थान की आधारभूत शिला, ब्रह्मज्ञान है। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के महान उद्देश्य “विश्व शांति” की पूर्ति हेतु संस्थान में हजारों की संख्या में शिष्य-शिष्याएं कर्मठता से, पूर्ण सम्पर्ण भाव से स्वेच्छापूर्वक समाज कल्याण हेतु निरंतर सलंगन हैं। यह विलक्षण कथा संस्थान के गौ संरक्षण संवर्धन एवं नस्ल सुधार के लिए कराई जा रही है। श्री राम कथा के माध्यम से लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोग ईश्वर की शाश्वत भक्ति से जुड़कर अपने जीवन का कल्याण कर पाए। इस कथा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें रोहिणी क्षेत्र के आस पास के श्रद्धालुओं के साथ साथ अनेकों गणमान्य अतिथिओं के आने की भी उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button