ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

रेलवे स्टेशन के विस्तार और अन्य विषयों पर हुई समीक्षा बैठक

इंदौर: शनिवार को सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के आला अधिकारियों के साथ जरुरी बैठक की। बैठक में इंदौर रेलवे स्टेशन के विस्तार, लक्ष्मीबाई नगर, गौतमपुरा, मांगलिया, सैफी नगर रेलवे स्टेशनों पर आ रही समस्याओं और विकास कामों की समीक्षा की। शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने इंदौर खंड, कोचिंग डिपो इंदौर का निरीक्षण भी किया।इस विषयों पर की गई चर्चासांसद शंकर लालवानी और रेलवे अधिकारियों के बीच इन विषयों पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से – – इंदौर-भोपाल इंटरसिटी को हबीबगंज स्टेशन तक चलाया जाना – उज्जैन-देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस को इंदौर से चलाया जाना। साथ ही सांसद ने इंदौर रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए रेलवे व स्थानीय विभागों से संयुक्त बैठक के लिए निर्देशित किया है, ताकि काम को गति मिल सके। – मुख्य स्टेशन व पार्क रोड स्थित स्टेशन पर प्लेटफॉर्म व rob के निर्माण को लेकर भी चर्चा की गई। – सियागंज साइड पत्थर गोदाम पर नए प्लेटफार्म व rob बनाने के साथ ही लक्ष्मीबाई नगर माल गोदाम को पालिया शिफ्ट करने को लेकर चर्चा की गई। – इंदौर-दाहोद लाइन में धार तक के टैंडर पूरे हो चुके है, जिनकी जानकारी भी सांसद ने ली। – उज्जैन-इंदौर दोहरीकरण के इलेक्ट्रिफिकेशन की कार्य प्रगति, इंदौर-खंडवा सर्वे के काम के बाद की प्रगति पर चर्चा की। – मांगल्या गांव स्टेशन को ध्यान में रखते हुए मांगलिया-बुधनी प्रोजेक्ट को डेवलपमेंट करने को लेकर। – चंद्रावती स्टेशन पर लिफ्ट तैयार करने, रेती मंडी के 4 लेन rob के काम, सिंगापुर टाउनशिप डबल लेन अंडर ब्रिज निर्माण के विषय में। – खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में आने-जाने वाली रेल आरक्षण समस्याओं के समाधान को लेकर। इंदौर स्टेशन के विस्तारीकरण में जनप्रतिनिधियों के सुझाव के साथ ही आवश्यक स्टेशनों पर रेलों का स्टॉपेज विषयों पर चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button