ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

शहर में कई जगह पुलिस की नाकाबंदी से लगा जाम; लोगों ने झेली समस्या

नारनौल: नारनौल में कई स्थानों पर पुलिस ने नाकाबंदी की, जिससे वाहन जाम में फंसे रहे।हरियाणा के नारनौल में पंचायती चुनाव को देखते हुए शनिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिसके चलते शहर का गर्ल आईटीआई रोड बंद रहा। जगह-जगह पुलिस के नाके भी लगाए गए थे तथा वाहनों की चेकिंग भी की गई। इससे शहर में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति भी देखी गई। इससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।रविवार 30 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति पदों के लिए चुनाव होने हैं। जिसके चलते गर्ल आईटीआई व पीआर सेंटर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पूर्व उनको आवश्यक जानकारी भी दी गई। इसके चलते गर्ल आईटीआई रोड को शहर के प्रमुख चौराहे महावीर चौक से बंद कर दिया गया था।नारनौल में पंचायत चुनाव को लेकर वाहनों की छानबीन में लगी पुलिस।वही दूसरा नाका तालाब बहादुर सिंह के पास लगाया गया था। इससे शहर का मुख्य मार्ग बिल्कुल बंद हो गया। शहर में अन्य जगह भी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। शहर के मुख्य महावीर चौक से तालाब बहादुर सिंह का रोड बंद होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। इसके कारण शहर के अन्य रास्तों पर जाम की स्थिति देखी गई। लोग शहर के मुख्य बाजार से होते हुए भी अपने वाहन ले जा रहे थे। जिसके कारण शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।ईवीएम लेकर रवाना हुई पोलिंग पार्टीवहीं दूसरी ओर गर्ल आईटीआई सेंटर से पोलिंग पार्टियों को बसों में बैठाकर रवाना किया गया। यह पोलिंग पार्टियां विभिन्न गांव में गई है। जहां पर रविवार 30 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए मतदान डाला जाएगा। मतदान को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button