ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी गंभीर

सहारनपुर | ससुराल में रह रहे युवक ने पत्नी को साथ में ना भेजने पर अपनी सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सास की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार शामली निवासी नितिन कुमार की शादी कृष्णधाम कालोनी निवासी पायल की बेटी रितिका से हुई थी। नितिन काफी समय से अपनी पत्नी के साथ सुसराल में ही रह रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी को ले जाने की बात कह रहा था। लेकिन, सास पायल ने इससे इंकार कर दिया। जिसके बाद विवाद हुआ।शनिवार सुबह करीब चार बजे नितिन ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी। जिससे सास पायल और पत्नी रितिका गम्भीर रूप से झुलस गई। पायल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी नितिन और रितिका को अस्पताल में भर्ती कराया।

Related Articles

Back to top button