ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर ने इंडिया के खिलाफ उगला जहर,बोले- वो भी कोई तीस मार खां थोड़े हैं

पाकिस्तान को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से पाकिस्तान के तमाम पूर्व क्रिकेटर्स जहां सिलेक्शन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चीफ रमीज राजा पर निशाना साध रहे हैं, वहीं पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इन दोनों के अलावा भारत के खिलाफ भी जहर उगला है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की हार से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल के रास्ते उनके लिए लगभग बंद से हो गए हैं। शोएब अख्तर इस हार से काफी दुखी हैं।

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि पाकिस्तान इस सप्ताह वर्ल्ड कप से लौटेगा और इंडिया अगले सप्ताह सेमीफाइनल खेलकर लौटेगा। वो भी कोई तीस मार खां नहीं हैं।’ भारत ने ग्रुप-2 में लगातार दो मैच जीते हैं और प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान है। भारत के बचे हुए मैच दक्षिण अफ्रीका,जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ हैं।

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन ही बना पाई। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम इस ओवर में 9 ही रन बना पाई और इस तरह से वह मैच गंवा बैठी। आखिरी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी दो रन के चक्कर में रनआउट हुए और जिम्बाब्वे ने एक रन से मैच जीत लिया।

Related Articles

Back to top button