ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
हरियाणा

स्कूटी सवार का मौके पर मौत; राजस्थान से सफेदी लेकर अंबाला जा रहा था

हिसार: ट्राले के पलटने के बाद रोड पर बिखरा पड़ा सफेदी चूना।हरियाणा के हिसार में बरवाला हिसार बाइपास पर तेज गति से आ रहा ट्राले के आगे स्कूटी आने पर वह बेकाबू होकर स्कूटी पर ही पलट गया। ट्राले के नीचे स्कूटी दबने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया।ट्राला के ड्राइवर विरेंद्र ने बताया कि राजस्थान से सफेदी का चूना लेकर ट्राला अंबाला जा रहा था। इस दौरान बरवाला के पास पहुंचा तो एक स्कूटी सवार अचानक आगे आ गया। जिसे बचाने के लिए ट्राला बेकाबू होकर स्कूटी पर गिर गया और ट्राले में मौजूद सफेदी का चूना सड़क पर बिखर गया।हिसार में पलटा पड़ा ट्राला।स्कूटी सवार ट्राले के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर घायल को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने स्कूटी सवार को मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button