ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

Elon Musk को कंगना रनोट ने दी बधाई

कंगना रनोट ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कंट्रोल करने को लेकर तारीफ की है। जब कि याद दिला दें कि पिछले साल कंगना का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरीज में एलन मस्क को बधाई देते हुए एक फैन का पोस्ट शेयर किया है जिसमें उसने एक्ट्रेस के ट्विटर अकाउंट को रिकर्व करने की बात कही है।

एलन मस्क को कंगना ने दी बधाई

कंगना के एक फैन ने पोस्ट में डोनाल्ड ट्रम्प और कंगना के ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन के स्क्रीनशॉट शेयर किए। इसके बाद उसने कैप्शन में कंगना को टैग करते हुए लिखा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को ध्यान में रखते हुए आपका ट्विटर अकाउंट भी रिस्टोर होना चाहिए। कंगना ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया।

पहले भी कर चुकी हैं एलन मस्क को सपोर्ट

कंगना ने कुछ दिनों पहले भी एलन मास्क का बचाव किया था कान्ये वेस्ट वाले मामले में । उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा ‘गेट रेडी फॉर एलन मस्क ट्विटर को राइट विंग को सपोर्ट करने के लिए।’ कैप्शन के साथ एलन मस्क के बारे में एक वैनिटी फेयर कहानी भी अपलोड की।

पिछले साल सस्पेंड हुआ था अकाउंट

बता दें कि पिछले साल बंगला के चुनावों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कमेंट करने के चक्कर में कंगना रनोट का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद अब कंगना कू और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस और उनके फैंस ने इसपर काफी आवाज उठाई थी लेकिन तामाम कोशिशों के बावजूद भी कंगना का ट्विटर अकाउंट से फिर से चालू नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button