ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
छत्तीसगढ़

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया जाएंगे बस्तर, जगदलपुर-दंतेवाड़ा विधानसभा में लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक

जगदलपुर: पीएल पुनिया आज बस्तर आएंगे।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का विधानसभावार दौरा भी बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया शुक्रवार की शाम बस्तर पहुंचेंगे। वे यहां 3 दिनों तक रुकेंगे। कार्यकर्ताओं की वे बैठक लेंगे। साथ ही आने वाले विधानससभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने चुनावी रणनीतियां भी बनाएंगे।बताया जा रहा है कि, पीएल पुनिया पहले हवाई मार्ग से रायपुर से जगदलपुर आने वाले थे। लेकिन, किसी कारण से वे आज सड़क मार्ग से जगदलपुर पहुंचेंगे। शाम करीब साढ़े 4 बजे वे जगदलपुर के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। आने वाले चुनाव की रणनीतियां बनाएंगे। साथ ही पार्टी में क्या-क्या हुआ है इसकी समीक्षा करेंगे। वे जगदलपुर सर्टिक हाउस में रात रुकेंगे।29 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में लेंगे बैठकदूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर की दोपहर पीएल पुनिया जगदलपुर से दंतेवाड़ा विधानसभा जाएंगे। पुनिया मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। फिर 2 बजे से दंतेवाड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्हें सरकार बनने के बाद संगठन के काम-काज से दूर रखा गया ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता पीएल पुनिया के सामने अपनी बात भी रखेंगे।केवल 6 घंटे की होगी बैठकनिर्धारित कार्यक्रम के तहत पीएल पुनिया जगदलपुर में 4 और दंतेवाड़ा में 2 यानी सिर्फ 6 घंटे की बैठक लेंगे। 29 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद 30 अक्टूबर को दंतेवाड़ा से जगदलपुर जाएंगे। वहां फिर से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। फिर वे राजधानी रायपुर के लिए निकलेंगे।

Related Articles

Back to top button