ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
राजस्थान

कई कर्मचारी मिले गायब, 1 दिन का वेतन रोकने के दिए आदेश

पीलीभीत: त्योहारों की छुट्टियां खत्म होने के बाद पीलीभीत के आला अफसर तो काम पर वापस लौट आए हैं लेकिन तमाम विभागों के विभागाध्यक्ष अभी भी त्योहार मना रहे हैं। वो लोग अभी तक वापस नहीं आ पाए हैं।विभागों में कामकाज की हकीकत जानने के लिए जब डीएम ने छापामार कार्रवाई की तब अधिकारियों की सच्चाई डीएम के सामने आ गई। शुक्रवार को पीलीभीत के जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार सुबह 10:40 पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्रम विभाग और चकबंदी ऑफिस का औचक निरीक्षण करने के लिए निकले।कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेशडीएम ने जब छापामार कार्रवाई की तो जिला श्रम अधिकारी तो मौके पर ऑफिस में मौजूद मिली लेकिन अन्य विभागों के अध्यक्ष और कर्मचारी तय समय पर नदारद नजर आए। ऐसे नए डीएम ने इस रवैया पर रोष व्यक्त किया।निरीक्षण के बाद डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक ग्रजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड, बृजेश कुमार पोरवाल, चकबंदी अधिकारी नरेंद्र सिंह चौहान, बंदोबस्त अधिकारी संजय आनंद समेत तमाम विभाग के कर्मचारियों का डीएम ने वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।डीएम प्रवीण कुमार ने मामले पर जानकरी देते हुए बताया की मेरे द्वारा तमाम विभागों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कुछ अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थिति मिले हैं। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही तमाम विभागाध्यक्ष का स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

Related Articles

Back to top button