ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

भाई ने लगाया जीजा पर मारकर लटकाने का आरोप, तीन साल पहले हुई थी शादी

उन्नाव: उन्नाव में एक महिला का देर रात संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे से शव लटकता मिला।उन्नाव में एक महिला का देर रात संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। परिजन शव को उतार कर जिला अस्पताल की इमर्जेंसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवदीनखेड़ा गांव के रहने वाले संजय रैदास लोडर चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। देर रात पत्नी लक्ष्मी पति व बेटियों को खाना खिलाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। रात पति कमरे में पहुंचा तो पत्नी का फंदे से शव लटकता देख होश उड़ गए। आनन फानन फंदे से पत्नी को उतार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी रोहित पांडेय ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई की।मृतका लक्ष्मी के माखी थाना क्षेत्र के परमनी गांव निवासी भाई राजू ने बताया कि 15 फरवरी 2019 को बहन की शादी हुई थी। शादी के बाद से अक्सर उससे मारपीट की जाती थी। मायके पक्ष का आरोप है कि पति ने मार कर फंदे से शव को लटकाकर सुसाइड का रूप दिया है। लक्ष्मी अपने पीछे दो बेटियां सौम्या और वर्षा को छोड़ गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश पाठक ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। अभी तक प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button