ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

किसानों का तिलक लगाकर किया स्वागत, पूजे तौल कांटे; पढ़िए काैन सी उपज-क्या भाव बिकी

हरदा:कृषि उपज मंडी हरदा में शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में उपज की खरीदी प्रारंभ की गई। मंडी प्रशासन ने खरीदी शुरू होने के दौरान फसल बेचने आए किसानों और खरीदी करने वाले अनाज व्यापारियों का तिलक लगाकर पुष्पमाला पहचान कर अभिनंदन किया। इस दौरान बैलों की भी पूजा की गई। मुहूर्त के दौरान किसानों को उनकी उपज के उच्चतम भाव मिले। जिससे किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दीपावली के बाद खरीदी की शुरुआत की गई।किसानों को मिला अच्छा भावमंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने किसानों और व्यापारियों को तिलक लगाकर खरीदी की शुरुआत कराई। नीलामी शेड में अनाज व्यापारियों ने मुहूर्त में उपज की बढ़ चढ़कर बोली लगाई। जिससे किसानों को उनकी उपज के उच्चतम भाव मिल गए। इसके बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर तौल कांटों का पूजन किया।पहले बैल गाड़ियों की हुई नीलामीशुभ मुहूर्त में व्यापारी तथा मंडी के अधिकारी-कर्मचारियों ने भगवान पंच पिपलेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन परंपरा अनुसार पूजन किया। जिसके बाद आतिशबाजी की गई। शुभ मुहूर्त में सबसे पहले बैल गाड़ियों में रखी उपज की हुई।300 ट्रालियां पहुंची मंडीमंडी अधीक्षक राजेंद्र पारे ने बताया कि मुहूर्त में ग्राम अजनास के किसान भुजराम से 6251रुपए के भाव से सोयाबीन की उपज, किसान संजय से गेहूं 2551 रुपए प्रति क्विटल, ग्राम चौकड़ी के किसान अशोक से मूंग 8111 रुपए क्विंटल एवं रहटाकलां के किसान राधारमण राजवैद्य से मक्का 1261 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी गई है। उन्होंने बताया कि खरीदी शुरू होने के पहले दिन करीब 300 ट्रालियां उपज लेकर मंडी में आई हैं।ये रहे मौजूदइस दौरान ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, संरक्षक सुनील अजमेरा सहित अन्य व्यापारी, मंडी कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button