ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
हरियाणा

हिसार में सफाईकर्मियों से मीटिंग करेंगे निकाय मंत्री; हड़ताल खत्म कराने की कोशिश | Miner Kamal Gupta Meeting State Body Union Employee Hisar Regarding Strike.

हिसार: हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता।हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर CM मनोहर लाल खट्‌टर की अगुआई वाली BJP और जजपा की सरकार बैकफुट पर आ गई है। राज्य के स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता सफाई कर्मचारियों की यूनियन से मीटिंग करेंगे। यह मीटिंग हिसार में होगी। इसमें 10 दिन से चल रही हड़ताल को खत्म करवाने की कोशिश की जाएगी।सफाई कर्मचारियों के साथ निकाय मंत्री की दूसरी बार मीटिंग होने जा रही है, इससे पहले 19 अक्टूबर को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में बातचीत की थी। परंतु मांगों पर कोई सहमति नहीं बनती थी। कर्मचारियों की हड़ताल 10 दिनों से चल रही है।रोहतक में पुलिस प्राइवेट सफाईकर्मियों से कूड़ा उठवा रही थी। हड़ताली कर्मचारियों ने विरोध जताया तो प्राइवेट वाले कूड़ा वापस पलटकर उनके समर्थन में चले गए।पुलिस सुरक्षा में सफाई, कामयाब नहीं हुईसफाई कर्मचारियों की हड़ताल को बेअसर साबित करने के लिए सरकार ने पुलिस सुरक्षा में सफाई की कोशिश की। हालांकि इसको लेकर उन्हें कई जगह विरोध झेलना पड़ा। सफाई कर्मचारियों और पुलिस में झड़प हो गई। गुरुवार को प्रदेश में कई जगहों पर सफाई को लेकर कर्मचारियों और पुलिस में झड़प हुई। करनाल में 32 कर्मचारियों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यमुनानगर से 5, कैथल से 198 और हिसार से 118 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया।हरियाणा में कई जगहों पर इन 10 दिनों की हड़ताल के दौरान पुलिस सुरक्षा में कूड़ा उठाने पर बवाल हुआ।कर्मचारियों की प्रमुख मांगेंकौशल रोजगार निगम को भंग कर ग्रुप डी व सी के कर्मचारियों को विभाग में ऑन रोल किया जाए। जिन्होंने निगम कें रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, उनका रुका वेतन दिया जाए।सफाईकर्मी, सीवरमैन, फायर कर्मचारी आदि के लिए रेगुलाइजेशन पॉलिसी बनाई जाए, तब तक पॉलसी नहीं बनती, नियमित कर्मचारियों को समान वेतन दिया जाए।कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए।नगर निगम फरीदाबाद, हिसार व नप पलवल में 28- 29 वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नियमों में ढील देकर पक्का किया जाए।विभाग के रोल पर आए 1366 फायर कर्मचारियों को स्वीकृत पदों पर समायोजित कर समान काम वेतन दिया जाए।फायर विभाग को दोबारा से नगर निकाय विभाग में शामिल किया जाए। सफाई कर्मचारी, सीवर मैन व ग्रुप सी व ग्रुप डी की नियमित भर्ती की जाए।गंदगी में बीती दिवाली, 10 हजार टन कूड़ा जमाहरियाणा के लोगों की दिवाली गंदगी में बीती। 40 हजार सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद सरकार कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं कर सकी। जिसकी वजह से लोगों का त्योहार भी खराब हुआ। वहीं सफाई न होने से राज्य में करीब 10 हजार टन से ज्यादा कूड़ा जमा हो गया।

Related Articles

Back to top button