ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

एक और घायल की मौत, इंदौर में इलाज के दौरान में तोड़ा दम, 16 गंभीर घायलों एमवाय में इलाज जारी

खरगोन: खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र के ग्राम अंजनगांव में हुए टैंकर हादसे में गंभीर रुप से घायल 28 वर्षीय महिला मीरा बाई की इंदौर एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मीरा बाई पेट्रोल और डीलज टैंकर में हुए ब्लॉस्ट में 100 प्रतिशत जल गई थी।इस हादसे में 20 वर्षीय रंगुबाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद 23 ग्रामीण घायल हुए थे। इनमें से 17 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर एमवाय अस्पताल में रैफर किया गया था।गुरुवार को हादसे में घायल मीरा बाई की मौत हो गई। वहीं 16 घायलों की हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि मीरा बाई ग्राम झगड़ी की निवासी है और दीपावली मनाने के लिए मायके ग्राम अंजनगांव के मोड़ फालिया में आई थी।प्रशासन और बीपीसीएल के अधिकारी हादसे की जांच में जुटे है। वहीं पुलिस ने बुधवार शाम को टैंकर चालक 27 वर्षीय पवन पिता नरसिंह निवासी चौड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे हादसे को लेकर पूछताछ की जा रही है।मृतकों को 2 लाख, गंभीर घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायताबुधवार को बिस्टान थाना क्षेत्र के अंजनगांव में टैंकर पलटने के बाद हुए धमाके में कई प्रभावित हुए है। प्रभावितों को सहायता राशि प्रदान करने के लिए कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से सहायता राशि प्रदान करने के लिए प्रस्ताव भेजा था।गुरुवार को प्रभावितों को सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें मृतक के वैध वारिस को 2 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50 हजार रुपये और सामान्य गंभीर को 25 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Back to top button