ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

जेनरेटर की करंट की चपेट में आकर झुलसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

महराजगंज: महराजगंज जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। घटना फरेंदा थाना क्षेत्र की है। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान फरेंदा कस्बे से गुजर रही मूर्ति के साथ एक 63 केवी का हैवी जेनरेटर चल रहा था। बच्चा अचानक जेनरेटर की चपेट में आकर झुलस गया। लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि फरेंदा में मूर्ति विसर्जन के लिए प्रतिमा लेकर लोग जा रहे थे।उसी दौरान एक 14 वर्षीय बालक संदीप कुमार पुत्र मुक्तिनाथ निवासी सिधवारी टोला बिश्रामपुर थाना फरेंदा को अज्ञात कारणों से जनरेटर करंट के चपेट में आने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। लोग उसे तत्काल प्राथमिक चिकित्सालय फरेंदा ले गए लेकिन डॉक्टरों द्वारा उससे मृत घोषित कर दिया गया।हादसे की सूचना पर रात को ही एसपी मौके पर पहुंचे।मौके पर पहुंचे एसपीघटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए, घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु प्रभारी निरीक्षक फरेंदा को निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button