ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

घर जा रहे श्रमिकों की बस हाजीपुर में खड़े ट्रक में घुसी,2 की मौत, 20 घायल

बिहार के हाजीपुर शहर में बुधवार रात एक बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। बस में सवार एक राइस मिल के श्रमिक छठ पूजा के लिए अपने घर जा रहे थे।
वैशाली जिला पुलिस के अनुसार हादसा बीती रात हाजीपुर जिला मुख्यालय में हाईवे पर हुआ। हाजीपुर सदर पुलिस थाने के एसएचओ अस्मित कुमार ने बताया कि खराबी के कारण ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार बस का ड्राइवर उस पर नियंत्रण खो बैठा और बस उसमें घुस गई। इस यात्री बस को बिहटा के एक राइस मिल मालिक ने श्रमिकों को घर भेजने के लिए किराए पर लिया था।
दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में से दो की हालत गंभीर थी और उन्हें पटना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आठ अन्य को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 10 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Back to top button