ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
पंजाब

भाजपा ने उठाए सवाल: कहा- कांग्रेस सिखों के कातिल को दे रही सम्मान

चंडीगढ़: कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने फिर से कांग्रेस की परंपरागत कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। क्योंकि खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में 1984 में सिख कत्लेआम मामले में दोषी ठहराया गया जगदीश टाइटलर भी शामिल हुआ।भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कांग्रेस को सिख विरोधी पार्टी कहा है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जगदीश टाइटलर जैसे कातिलों की मदद से ही गांधी परिवार ने 1984 सिख कत्लेआम को अंजाम दिया था। अपने पुराने लोगों को सम्मान स्वरूप कांग्रेस स्पेशल ट्रीटमेंट दे रही है।भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का ट्वीट।सिरसा ने कहा कि गांधी परिवार ने सिखों के कातिल टाइटलर को खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाकर एक बार फिर दिखा दिया है कि इन्हें टाइटलर और कमलनाथ जैसे लोग कितने प्यारे हैं।ट्विटर पर वीडियो शेयर कियाइस संबंध में मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो भी अपलोड की है। जिसमें वह कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने मलिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में जगदीश टाइटलर के बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने पर कहा कि कांग्रेस और सोनिया गांधी ने एक बार फिर साबित किया है कि उनका सिखों के कातिलों से कितना लगाव है।

Related Articles

Back to top button