ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

सिडनी में भारत का मुकाबला नीदरलैंड से आज

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में आज अपना दूसरा मैच खेलेगी। सिडनी में गुरुवार को उसका सामना नीदरलैंड से होगा। दोनों टीमें पहली बार टी20 में आमने-सामने होंगी। भारत अगर यह मैच जीत लेता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे। सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ जाएगी।वहीं, नीदरलैंड लगातार दूसरी हार से बचना चाहेगा। पिछले मैच में उसे बांग्लादेश ने हराया था।नीदरलैंड की टीम सुपर-12 में पहली जीत हासिल करने उतरेगी। उसे पिछले मुकाबले में बांग्लादेश ने हराया था। उसने पहले राउंड में यूएई और नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसे श्रीलंका के खिलाफ हार मिली थी। तीन मैच में दो जीत हासिल कर उसने सुपर-12 के लिए क्वालीफाई किया था।भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट में पहली बार नीदरलैंड का सामना करेगी। इससे पहले वह दो वनडे उसके खिलाफ खेल चुकी है। 2003 और 2011 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को हराया था। भारतीय टीम अगर उसके खिलाफ सिडनी में जीत लेती है तो उसकी सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी। भारत के दो मैच में चार अंक हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button