ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

गंगा से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, घर से निकलकर गन्ने के खेत में घुसा फिर पकड़ा गया, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन  

मेरठ। अब मेरठ में एक घर में मगरमच्छ घुस गया। गंगा नदी से सटे फतेहपुर प्रेमपुर गांव में देर रात मगरमच्छ गांव के एक घर में घुस गया, जिससे  किसान परिवार दहशत में आ गया। आनन-फानन में उसने वन विभाग को फोन किया। रात में ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद करीब 4 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान मगरमच्छ घर से निकलकर गन्ने के खेत में घुस गया। जहां कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा गया। जिसके बाद उसे गंगा नदी में छोड़ दिया गया।
वन अधिकारियों की मानें तो हस्तिनापुर वन सेंचुरी रेंज में मगरमच्छ और घड़ियाल रहते हैं। कभी-कभी यह मगरमच्छ रास्ता भटक जाते हैं और नहर व खेतों में घुस जाते हैं। जिसके बाद गांव में भी कुछ जगह पहुंच गए हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है और मगरमच्छ को वापस गंगा नदी में छोड़ दिया गया है।
वन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि फोन पर एक किसान के घर मगरमच्छ के घुसने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। 4 घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। उसके बाद मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर सेंचुरी में भारी संख्या में मगरमच्छ और घड़ियाल हैं, जो वहां से निकलकर कभी-कभी आबादी में घुस आते हैं।

Related Articles

Back to top button