ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

108 और 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों के लिए किया गया था बुक

लखनऊ: मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की शिकायत पर आशियाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।लखनऊ में समय से गिफ्ट न पहुंचाने वाली कंपनी और वेंडर के खिलाफ आशियाना थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के 20 हजार कर्मचारियों के लिए कंपनी की तरफ से दीपावली के लिए गिफ्ट बुक किया था। जो समय से नहीं पहुंचा।कर्मचारियों ने गिफ्ट न मिलने पर दर्ज कराई थी नाराजगीदीपावली गिफ्ट न मिलने पर कर्मचारियों का गुस्सा झेल रही कंपनी ने आशियाना थाने में समय पर गिफ्ट न देने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी के एससीएम हेड कमलाकन्नन एस के मुताबिक उनकी कंपनी यूपी में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन करती है। दीपावली पर कर्मचारियों में वितरण के लिए दिपावली गिफ्ट (जैकेट) सप्लाई का आर्डर एच. एम. एफ. इंडस्ट्रीज, घोसीपुरा, मुरादाबाद और मेसर्स ताज ट्रेडर्स, रकाबगंज, लखनऊ को आर्डर दिया गया था।एम.एम. एफ. इंडस्ट्रीज एवं मेसर्स ताज ट्रेडर्स ने 15 अक्टूबर तक जैकेट की डिलीवरी का वादा किया था। जिसकी 4 अक्टूबर को ईमेल पर भी देने की पुष्टि की थी, लेकिन 15 अक्टूबर तक दिपावली गिफ्ट नहीं भेजा। जबकि पैसा भी ले लिया था। जिसके कारण कर्मचारियों को गिफ्ट नहीं दिया जा सका और उनमें गुस्सा है।कर्मचारियों की नाराजगी के बाद कंपनी ने दी तहरीरदीपावली पर गिफ्ट न मिलने पर कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया। मामला तूल पकड़ने पर कंपनी ने 22 अक्टूबर को थाने पर तहरीर थी।कंपनी के अधिकारियों ने भी माना है कि इससे इमरजेंसी सेवाएं बाधित हो सकती थी। क्योंकि समय से गिफ्ट न मिलने से संस्था में कार्यरत करीब 20 हजार कर्मचारियों में बहुत रोष व्याप्त है और उनकी संवेदनाओं को ठेस पहुंची है।

Related Articles

Back to top button